उत्तराखंड में कारोबारी ने दो हिंदू महिलाओं से किया दुष्कर्म, सैलरी मांगने पर करता था गंदा काम
चंपावत। टनकपुर कोतवाली क्षेत्र में दो महिलाओं ने एक स्थानीय कारोबारी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने पीड़िताओं की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने के बाद रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।
पीड़ित महिलाओं के अनुसार, वे वार्ड नंबर 2 मस्जिद कॉलोनी निवासी समसुल हसन उर्फ शहंशाह की जूते-चप्पलों की दुकान में काम करती थीं। आरोप है कि वेतन मांगने पर आरोपी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था और मना करने पर जबरदस्ती करता था।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म करने के साथ-साथ अश्लील वीडियो भी बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा। डर और सामाजिक बदनामी के कारण वे चुप रहीं, लेकिन अंततः 20 अप्रैल को उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का आचरण पहले से संदिग्ध रहा है और उस पर पहले भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

