ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी में बस ओवरटेक करते समय हादसा, लालकुआं निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

कालाढूंगी (नैनीताल)।  गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं के रावत नगर निवासी पुष्कर सिंह कार्की अपनी बाइक से रामनगर की ओर से हल्द्वानी जा रहे थे। कालाढूंगी के कमोला क्षेत्र में गुरुणी नाले के पास उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जा रहा है कि पुष्कर सिंह कार्की रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

यह भी पढ़ें :  लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने पर

You missed

error: Content is protected !!