ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स स्कूल में पृथ्वी दिवस उत्साह और प्रेरणादायी माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य नईम अली खान द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक कविताएं और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं जूनियर छात्रों ने आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि कविता गंगोला ने बच्चों को हरियाली की शपथ दिलाते हुए धरती को अपने घर की तरह स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्य नईम अली खान ने सभी से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षिका सीमा ढैला ने की, जबकि संचालन नेहा चंदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीएससी नर्सिंग के नए बैच का आगाज

You missed

error: Content is protected !!