ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। क्वारब-सुयालबाड़ी के पास नैनीपुल क्षेत्र में छत से गिरकर घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

महिला ने चार दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष किया, लेकिन रविवार रात डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार नैनीपुल, नैनीताल निवासी 38 वर्षीय मीना सोनाल गुरुवार दोपहर कपड़े लेने के लिए घर की छत पर गई थीं। नीचे उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वह सीधे जमीन पर गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो छोटे बेटे हैं, जबकि उनके पति संजय एक कारोबारी हैं।

एसएचओ विजय मेहता के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक

You missed

error: Content is protected !!