ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। डीएसबी परिसर इलेवन और कुमाऊं विश्वविद्यालय इलेवन के बीच खेले गए टी-20 सद्भावना क्रिकेट मैच में डीएसबी परिसर ने 7 रनों से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसबी परिसर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाए। टीम की ओर से प्रो. अमित जोशी ने शानदार 40 रनों की पारी खेली, जबकि डॉ. अलंकार ने 23 रन जोड़े।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमाऊं विश्वविद्यालय इलेवन की टीम 19वें ओवर में 116 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनिल देव ने 31, डॉ. अशोक (टूरिज्म) ने 17 और अनिल ने 16 रन बनाए।

डीएसबी परिसर की ओर से डॉ. अशोक कुमार (म्यूजिक) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि पुष्कर ने 3 विकेट हासिल किए।

मैच के बाद डीएसए महासचिव मनोज जोशी ने डीएसबी परिसर को विजेता और कुमाऊं यूनिवर्सिटी को रनर-अप ट्रॉफी प्रदान की। प्रो. अमित जोशी को बेस्ट बल्लेबाज और डॉ. अशोक कुमार को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।

मैच में अंपायर की भूमिका आयुष रावत और राज मिश्रा ने निभाई, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी सूरज और वरुण ने संभाली। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई शिक्षक, कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  अंतिम संस्कार से लौटते समय काल बन गई खाई: सड़क हादसे में 8 की मौत, बेटे ने पिता को दी विदाई और खुद भी चला गया

You missed

error: Content is protected !!