ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पत्नी की मौत के 24 घंटे बाद लखनऊ में पति ने भी दी जान, दहेज केस के डर से उठाया कदम

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत एक शिक्षक दंपति की जिंदगी का बेहद दर्दनाक अंत हो गया। आगरा में पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही पति ने लखनऊ के एक होटल में खुदकुशी कर ली। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और दोनों ही बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शुरुआती वर्षों में वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन हाल के दिनों में आपसी विवाद की खबरें सामने आ रही थीं।

बताया जा रहा है कि आगरा स्थित अपने आवास पर पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या (304B IPC) का मुकदमा दर्ज कराया।

इधर, पत्नी की मौत और अपने ऊपर लगे गंभीर आरोपों से आहत पति लखनऊ पहुंच गया। उसने एक होटल में कमरा लिया, जहां अगले दिन उसका शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि सामाजिक प्रतिष्ठा पर लगे आरोप और कानूनी कार्रवाई के भय ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

पुलिस दोनों घटनाओं की गहन जांच में जुटी है। आगरा पुलिस दहेज के आरोपों की सत्यता खंगाल रही है, जबकि लखनऊ पुलिस होटल के कमरे से सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य तलाश रही है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विकास को मिली रफ्तार: धामी सरकार ने 1967 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी, जीआईएस ड्रेनेज सिस्टम से जलभराव और बाढ़ पर लगेगी लगाम

You missed

error: Content is protected !!