ब्रेकिंग न्यूज़

लालकुआं में महिला-बच्ची से मारपीट का वीडियो वायरल, ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज, SSP के सख्त निर्देश

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लालकुआं क्षेत्र में मारपीट के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ग्राम प्रधान रमेश जोशी एक महिला और बच्ची को बेरहमी से पीटते नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई के दबाव में आरोपी प्रधान ने मामला भटकाने की कोशिश करते हुए एसएसपी कार्यालय में धरना भी दिया, लेकिन पुलिस ने बिना किसी दबाव के कानूनी कार्रवाई जारी रखी।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं और बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही महिलाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी उत्पीड़न के खिलाफ निडर होकर पुलिस से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल विधानसभा की सियासत में बड़ा फेरबदल! भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, चुनावी दावेदारी पर तेज हुई चर्चा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.