ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों के कसे पेच 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान लंबित जांचों में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई और जांच अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आबकारी, विद्युत चोरी समेत अन्य मामलों की जांच अब तीन महीनों के बजाय 15 दिनों के भीतर पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित इस बैठक में जिले के सभी एसओ, कोतवाल, सीओ और एसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पुलिस कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और समयबद्ध विवेचना पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने निर्देश दिए कि विद्युत और आबकारी एक्ट से जुड़े मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरी की जाए और जब्त माल को अनिवार्य रूप से ई-मालखाने में दर्ज किया जाए।

उन्होंने हाल ही में महिला और बच्चों के साथ मारपीट जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा चुकी है, चाहे वे किसी भी पद पर हों।

बैठक में आगामी पर्यटन सीजन और हालिया अपराधों की समीक्षा भी की गई। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी स्पष्ट संदेश दिया कि आमजन के साथ संवाद करते समय शालीनता और संवेदनशीलता बनाए रखना अनिवार्य है। ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाए जाने या दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को आश्वस्त किया कि ड्यूटी के दौरान उत्पन्न किसी भी समस्या में विभाग उनके साथ खड़ा रहेगा, लेकिन अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में हल्द्वानी, रामनगर और नैनीताल के सीओ सहित फायर सर्विस, ट्रैफिक, पीएसी, होमगार्ड और अन्य शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी का आज हल्द्वानी दौरा , पुलिस अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.