ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं शिक्षार्थी-केंद्रित उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने दिसंबर-2025 सत्र की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक प्रदेशभर के 76 परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गईं।

कुलपति ने जानकारी दी कि 39 परीक्षा दिवसों में सभी परीक्षाएं सम्पन्न कराई गईं और कुल 323 परीक्षाफलों को रिकॉर्ड समय में घोषित किया गया। विशेष बात यह रही कि 30 अप्रैल 2026 तक सभी परीक्षाफल जारी कर दिए गए।

उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के मात्र 20 दिनों के भीतर और केवल 15 कार्यदिवस में शत-प्रतिशत परिणाम घोषित करना विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो उसकी कार्यक्षमता और पारदर्शिता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं के तीन युवाओं ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, IMA से पास आउट होकर बने सेना के अधिकारी

You missed

error: Content is protected !!