ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह का भव्य समापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठजनों को किया सम्मानित, स्वास्थ्य व सक्रिय जीवनशैली को बताया जरूरी

वरिष्ठजन केवल परिवार के ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की भी अमूल्य धरोहर हैं। सीएम धामी

हल्द्वानी। वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 का भव्य समापन डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में हुआ, जिसमें पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठजन केवल परिवार ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए कहा कि नैनीताल के कोटाबाग में सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त वृद्धाश्रम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही जिन जनपदों में वृद्धाश्रम नहीं हैं, वहां भी नए वृद्धाश्रम खोले जाएंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों के कल्याण के लिए एक विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया गया तथा समाज कल्याण विभाग की कॉफी टेबल बुक “अभय उदय” का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 6 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है। साथ ही जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य, पोषण और सम्मानजनक जीवन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे वरिष्ठ नागरिकों को व्यापक लाभ मिल रहा है।

समारोह में वरिष्ठ नागरिकों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 वरिष्ठ नागरिकों एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मंत्री खजान दास, राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्य सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सम्मान, ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जन आरोग्य महाकुंभ 2026 का होगा आयोजन अनेकों प्रकार की बीमारियों का होगा निशुल्क इलाज

You missed

error: Content is protected !!