ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

SSP  डॉ0 मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन धर्मांतरण पर किया कड़ा प्रहार, जनपद में नहीं चलेगा धर्मांतरण का खेल

बहुचर्चित भीमताल मामला: फरार मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY सलाखों के पीछे

भीमताल पुलिस, SIT, SOG की संयुक्त कार्यवाही को मिली सफलता

नैनीताल। भीमताल क्षेत्र में चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मामला थाना मल्लीताल में 29 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया था। इसमें उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था और फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रेकिंग व म्यूजिक सेशन के जरिए विश्वास में लेकर उन्हें अपने प्रभाव में लाता था।

आरोप है कि आरोपी ने एक महिला से करीब 17 लाख रुपये कैमरा, लेंस और मोबाइल जैसे उपकरणों पर खर्च करवाए। बाद में विवाह का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। जांच के दौरान अन्य पीड़िताओं ने भी इसी तरह के शोषण और धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायत की, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने विशेष टीम का गठन किया। भीमताल पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने लगातार दबिश देकर आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि जिले में धर्मांतरण के नाम पर किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  एनयूजे-आई में बड़े बदलाव की तैयारी, संविधान संशोधन कमेटी गठित

You missed

error: Content is protected !!