ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे से पहले हेलीपैड पर उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ भाजपा कार्यकर्ता जबरन अंदर प्रवेश करने की कोशिश करने लगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात थी। इसी दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे हेलीपैड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश करने लगे। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए रोक दिया।

इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने और नौकरी से हटवाने तक की धमकी दे डाली।

स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और कुछ समझदार कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि इस दौरान माहौल कुछ देर तक तनावपूर्ण बना रहा।

घटना का वीडियो वहां मौजूद पत्रकारों द्वारा अपने कैमरों में कैद कर लिया गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में दर्दनाक हादसे: दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

You missed

error: Content is protected !!