ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल में हिंदू लड़कियों के साथ शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 रिपोर्टर : गुडडू सिंह ठठोला 

नैनीताल। भीमताल में चर्चित धर्मांतरण और शोषण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुवांताल निवासी मो. यूनुस उर्फ ‘एमडी’ को भीमताल पुलिस, एसआईटी और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि वह फर्जी पहचान के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनका आर्थिक और मानसिक शोषण करता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रैकिंग और म्यूजिक से जुड़े कामों के बहाने युवतियों से संपर्क करता था। पहले वह विश्वास जीतता और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेकर शादी का झांसा देता था। शिकायतों में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर कई युवतियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

मामले में 29 अप्रैल को मल्लीताल थाने में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धाराओं 3/5 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2020 की धाराओं 115, 319, 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने एक पीड़िता से वर्ष 2020 से संपर्क बनाकर लगभग 17 लाख रुपये खर्च करवाए, जिसमें कैमरा, लेंस और मोबाइल जैसे उपकरण शामिल हैं।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार हो गया था। वहीं, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा। इसके बाद विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में अन्य संभावित पीड़िताओं की भी जांच जारी है, जिससे प्रकरण और गंभीर होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा नर्सिंग कॉलेज में पत्रकारों से अभद्रता, हमले की कोशिश पर बवाल — NUJ ने की सख्त कार्रवाई की मांग
error: Content is protected !!