ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

‘जीना मुश्किल है, पत्नी-साली परेशान कर रहे’; पिता ने बताया जज अमन शर्मा ने क्यों की आत्महत्या

राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात 30 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा ने सफदरजंग इलाके स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और मानसिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, अमन का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। रिश्तेदारों का आरोप है कि उनकी साली निधि मलिक भी घरेलू मामलों में हस्तक्षेप कर रही थीं, जिससे अमन काफी परेशान थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को घर में तीखी बहस हुई, जिसके बाद उन्होंने बाथरूम में फांसी लगा ली।

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमन के बहन के ससुर ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि अमन को अस्पताल ले जाया जा रहा है, लेकिन वहां पहुंचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस को दिए बयान में अमन के पिता ने बताया कि घटना से एक रात पहले करीब 10 बजे अमन ने उन्हें फोन कर कहा था कि वह बेहद परेशान हैं और जीना मुश्किल लग रहा है। सूचना मिलते ही उनके पिता अलवर से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से अमन खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहे थे।

पिता के अनुसार, घटना वाले दिन भी घर में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह दूसरे कमरे में चले गए। कुछ देर बाद जब अमन को फोन किया गया, तो उनका मोबाइल बाथरूम के अंदर बजता सुनाई दिया। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों की मदद से शाफ्ट की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचा गया, जहां अमन फंदे से लटके मिले।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2026
error: Content is protected !!