ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  लामाचौड़ क्षेत्र में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र पर गंभीर लापरवाही और गैरकानूनी गतिविधियों का मामला सामने आया है। पुलिस ने केंद्र की संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बिना पंजीकरण के केंद्र में नाबालिग को अवैध रूप से रखा गया और उसका उपचार किया जा रहा था, जो निर्धारित मानकों के खिलाफ है।

बिठौरिया नंबर-1 निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा नशे की लत से जूझ रहा था, जिसे दो महीने पहले संकल्प नशा मुक्ति समिति में भर्ती कराया गया था।
महिला के अनुसार 24 तारीख की रात केंद्र से फोन आया कि उनके बेटे की हालत गंभीर है और उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाबालिग के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिससे मारपीट की आशंका जताई गई है।
परिजनों का यह भी आरोप है कि केंद्र के कर्मचारियों ने बच्चे को दवाओं की ओवरडोज दी। इस मामले में मुखानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट के जंगल में लापता युवक सकुशल मिला, पुलिस-एसडीआरएफ-वन विभाग के संयुक्त अभियान से मिली सफलता

You missed

error: Content is protected !!