असम, पश्चिम बंगाल व पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड को लेकर नैनीताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंत पार्क में बम पटाखे फोड़ कर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। असम, पश्चिम बंगाल व पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में नैनीताल के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नगर के पंत पार्क में एकत्रित होकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान भाजपा नेता अरविंद पडियार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ ही ममता बनर्जी का राजनीतिक वर्चस्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि वहां के लोगों की जीत है।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, मंडी समिति सलाहकार मनोज जोशी, भाजपा उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, विक्रम राठौर, ज्योति ढौंडियाल, महामंत्री हरीश सिंह राणा, आशीष बजाज, मंडल मंत्री विकास जोशी, कार्यालय मंत्री भारत सिंह मेहरा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हेमंत बेदी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मयंक पंत, अरविंद सिंह पडियार, आनंद सिंह बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट, मोहित रौतेला, गौरव हार्पर, युवराज करायत, जिला मंत्री आयुष भंडारी, संतोष कुमार, पंकज बर्गली, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज राठौर, संतोष साह, रोहित भाटिया, बिमला अधिकारी, हेमलता पांडे, मीरा बिष्ट, सभासद गजाला कमाल, भगवत सिंह रावत, पूरन सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

