ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पिछले दो हफ्तों में पांच लोगों की जान जाने से हालात गंभीर हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले ज्योली गांव में एक महिला को बाघ ने अपना शिकार बनाया। इसके महज दो दिन बाद भदूनी गांव में शादी समारोह में गए एक युवक को गुलदार ने मार डाला। इन घटनाओं से लोग अभी उबर भी नहीं पाए थे कि लालकुआं के साह पठानी खत्ते में एक हाथी ने 72 घंटे के भीतर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग जंगल के आसपास जाने से डर रहे हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि शासन स्तर से वन विभाग को मानव-वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, लोगों को जंगलों की ओर न जाने के लिए जागरूक करने और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में पत्नी का खौफनाक खेल, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!