ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। डीएसबी परिसर में पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा सिमरन ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सात नंबर क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास स्थित आवास में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सिमरन अपने परिवार के साथ रहती थी। परिवार में उसकी मां, दो भाई और दादी हैं, जबकि पिता का कुछ समय पहले ही निधन हो चुका था। बताया जा रहा है कि पारिवारिक माहौल सामान्य था, लेकिन इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

घटना रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय कमरे में उसकी दादी भी मौजूद थीं, लेकिन गहरी नींद में होने के कारण उन्हें कोई आहट नहीं लगी। इसी दौरान सिमरन ने चुन्नी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने झांककर देखा, जहां वह फंदे से लटकी मिली। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल हरीश चंद्र पंत ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। 108 सेवा के माध्यम से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!