ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद अन्तर्गत शिक्षा/स्वास्थ्य/ पेयजल / विद्युत/बाल विकास / स्थानीय निकाय/पैक्ड सोसाइटी विभागों का संबंधित परगनाधिकारियों/तहसीलदारों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण में निम्नलिखित कमियां प्रकाश में आये-

1. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धारी का निरीक्षण किये जाने पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका  सीमा कौर विद्यालय से अनुपस्थित पायी गयी।

2. आंगनबाड़ी केन्द्र, धारी के निरीक्षण पर  चाँदनी जन्तवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनुपस्थित पायी गयी।

3. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गरमपानी का निरीक्षण करने पर 1-  जगदीश चन्द्र पटपटिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी 2-  सिद्धार्थ चावला, कनिष्ठ सहायक 3- अंकित कुमार सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये।

4. जगदीश चन्द्र पटपटिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरूद्ध पूर्व में भी अनुपस्थित रहने संबंधी जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने का उल्लेख किया गया है।

उप जिलाधिकारी,  कैंची धाम द्वारा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने की प्रबल संस्तुति की गयी है।

5 33/11 केवी विद्युत केन्द्र, गरमपानी में दूरभाष नंबर कियाशील होना नहीं पाया गया। जिसे सही किया जाना आवश्यक होने का उल्लेख किया गया है।

6. खैरना स्थित मोक्षधाम रास्ते के आसपास कूडा अव्यवस्थित रूप से फैला हुआ पाया गया। अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत, नैनीताल द्वारा खैरना/गरमपानी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जा रही है। इस संबंध में जिला पंचायत, नैनीताल को निर्देशित किये जाने का उल्लेख किया है।

7. राजकीय प्राथमिक विद्यालय, (कन्या) काठगोदाम का निरीक्षण करने पर विद्यालय में मिड-डे मील मूंग की दाल की गुणवत्ता न्यून पायी गयी तथा सब्जी में टमाटर नहीं डाले जाने का उल्लेख किया गया है। भोजन में सुधार की आवश्यकता है।

8. निरीक्षण के दौरान अस्पताल में लगी लिफट के सामने की ओर अस्पताल में कार्यरत कार्मिकों द्वारा अपने-अपने दोपहिया वाहन पार्क किये गये हैं जिस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है।

वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा किये जाने का सुझाव दिया गया है। वर्तमान में बायोमेडिकल वेस्ट का ट्रीटमेंट कार्य किया जाना अवगत कराते हुये उसके सुधार की आवश्यकता होने का उल्लेख किया गया है।

9. राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, पदमपुरी में कार्यरत डा० विनोद शर्मा अनुपस्थित पाये गये तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पदमपुरी में  सोनी सेलवाल, ए०एन०एम० अनुपस्थित पायी गयी।

10. क्षेत्रान्तर्गत निरीक्षण में ग्रामीण क्षेत्र में नालियों नालो इत्यादि की सफाई समुचित रूप से नहीं होना पाया गया।

11. परगनाधिकारी, नैनीताल द्वारा प्रेषित निरीक्षण आख्या में अवगत कराया गया है फॉसी गधेरा क्षेत्र में सीवर लीकेज की स्थिति प्रकाश में आयी है तथा समस्या के निराकरण हेतु अधिशासी अभियन्ता, जल सस्थान को मौके पर निर्देशित किया गया।

12. विद्युत विभाग कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण करने पर शिकायत पंजिका में पृष्ठ संख्या अंकित नहीं होना पाया गया तथा शिकायत के निस्तारण की टिप्पणी भी अंकित नहीं जी जा रही है।

विद्युत भुगतान कार्यालय में ताला लगा हुआ पाया गया। जानकारी प्राप्त करने पर अवगत कराया गया कि कार्यरत कार्मिक द्वारा चाबी घर पर भूल जाने से कार्यालय खुलने में विलम्ब हुआ है। इस संबंध में संबंधित का स्पष्टीकरण लिया जाला उचित होगा।

13 नैनी झील में समाविष्ट होने वाले ब्रिटिश कालीन नालों की साफसफाई का कार्य मानूसन प्रारम्भ होने से पूर्व सिंचाई विभाग किया जाता है परन्तु इसवर्तनात सन्ध्य तक सिचाई विभाग द्वारा नालो की सफाई का कार्य प्रारम्भ नहीं किया जाना बाया गया।

14 नगर पालिका परिषद नैनीताल द्वारा सालित रैन बसेरे में साफ सुथरे रजाई गयी का अमान है जिस संबंध में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद् की अवगत कराया गया है

15. परगनाधिकारी, रामनगर द्वारा रामदत्त जोशी संयुका चिकित्सालय, रामनगर के निरीक्षण पर चिकित्सालय में कफ सिरप व डेल्लोजेल (दर्द) की दो दवाईयों बाहर से लिखा जाना प्रकाश में आया है।

18. तहसीलदार रामनगर द्वारा रा००उ०मा०वि० छोई का निरीक्षण करने पर खनन न्यास से विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिये उपलब्ध करावे गवे ट्रैक सूट व जूतों का वितरण वर्तमान समय तक नहीं किया गया है।

17. परगनाधिकारी, कालादूंगी आंगनबाड़ी केन्द्र कालादूँगी में निरीक्षण हेतु उपस्थित होने पर पाया गया कि उक्त केन्द्र में ताला लगा लगा हुआ है।

18 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालाढुंगी की उपस्थित पंजिका के पर पाया कि उपस्थित पंजिका के अवलोकन पर क्रम संख्या 6 पर अंकित कार्मिक द्वारा माह मई में हस्ताक्षर नहीं लिये गये जबकि उक्त कार्मिक निरीक्षण के समय उपस्थित थे। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक केन्द्र कालाढुंगी को संबंधित कार्मिक का स्पष्टीकरण प्रान्त किये जाने के निर्देश दिये गये।

19 निरीक्षग में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालादूँगी में कार्यरत कार्मिकों द्वारा अवगत कराया गया कि बॅग बाईट के इंजेक्शन उन्हें मांग के अनुसार प्राप्त नहीं हो रहे है तथा अन्य महत्वपूर्ण दवाईयों की सप्लाई मी मांग से कम हो रही है।

निरीक्षम में पाई गई जमरोका कमियों के निराकरण तथा संबंधितों के दाजित निर्धारित करने के निर्देश दिये गये है।

अनुपस्थित सनरत अधिकारियों/कार्मिकों के अनुपस्थिति थी के हम आहारुण पर रोक लगाये जाने के साथ समभितों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी जारी किए गये है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अपराधियों पर सख्ती: तीन लोग 6 माह के लिए जिला बदर घोषित
error: Content is protected !!