ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस, सीपीयू एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि विद्यालयों के आसपास नियमित पुलिस उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

निर्देशों के तहत स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने को कहा गया है, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा ग्रहण कर सकें और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बना रहे।

इसी क्रम में भूपेश पाण्डे, म0उ0नि0 आरती तथा सीपीयू हल्द्वानी की टीम ने विद्यालयों के बाहर छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और पुलिस सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि यदि किसी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और डायल 112 पर संपर्क करें।

पुलिस टीम ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि नैनीताल पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है तथा किसी भी समस्या में बिना झिझक पुलिस से सहायता ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!