ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

स्मैक तस्कर को कालाढूंगी पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार 

रिपोर्टर: नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। जनपद नैनीताल में अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूगी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 08 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुमन आनंद गेस्ट हाउस के पास कालाढूंगी-नैनीताल रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य श्रीधर काण्डपाल पुत्र मोहन चन्द्र काण्डपाल निवासी तल्लीताल, नैनीताल उम्र 26 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.61 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बरहैनी बाजार क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति से स्मैक खरीदकर तस्करी के उद्देश्य से ला रहा था। पुलिस अब सप्लायर की तलाश में जुट गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालाढूंगी में FIR संख्या 49/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गोला नदी में नहाने उतरा 15 वर्षीय किशोर, गहरे पानी में डूबने से मौत

You missed

error: Content is protected !!