ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

चारधाम यात्रा वा पर्यटन सीजन में परिवहन विभाग अलर्ट,करी ये अपील

हल्द्वानी। चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही परिवहन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। आरटीओ गुरदेव सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग अपने वाहनों के जरूरी दस्तावेज पूरे रखें, क्योंकि विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आरटीओ ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे वाहन प्राइवेट हो या कमर्शियल, यदि कोई भी वाहन नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 6 जून 2026
error: Content is protected !!