ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन जैसे मुद्दों को जनता के बीच ले जाने का आह्वान

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने भीमताल और नैनीताल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।

बैठक में करण मेहरा ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य राज्य के हर कोने तक पहुंचकर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भर्ती घोटाले, महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध, किसानों की समस्याएं, पलायन और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही पत्रकारों पर हमलों और उनके सामने उत्पन्न हो रही चुनौतियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस इन सभी विषयों पर जनजागरण अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि यदि 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करना है तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। विधानसभा टिकट को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी उसी प्रत्याशी को मौका देगी जिसकी जीत की संभावना सबसे अधिक होगी। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मतभेद हर परिवार में होते हैं और भाजपा की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन जैसे जनहित के मुद्दों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, प्रकाश जोशी, सतीश नैनवाल, जिलाध्यक्ष राहुल छीमवाल, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बाजार में महिला का पर्स झपटकर भागा उचक्का, लोगों ने दबोचा और की धुनाई

You missed

error: Content is protected !!