ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगहमिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण, पदम और देवदार के पौधे रोपेग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
खबर शेयर करे -

तेल मिल व्यापारी के घर हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 3 बदमाश गिरफ्तार

रुद्रपुर/किच्छा। तेल मिल व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 389 ग्राम सोने के आभूषण, 3.417 किलोग्राम चांदी, तीन लाख रुपये की नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

एसएसपी अजय गणपति ने प्रेसवार्ता में बताया कि 18 अप्रैल को आवास विकास निवासी तेल मिल व्यापारी राजेन्द्र गोयल परिवार सहित रामनगर में एक विवाह समारोह में गए थे। इसी दौरान 19 अप्रैल की रात अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के स्वर्ण आभूषण, चांदी और नकदी चोरी कर ली थी।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपितों की पहचान की। शनिवार रात सूचना मिली कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह सितारगंज के केशवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में एकत्र है। 

सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर गिरोह के सरगना दीपक गुप्ता उर्फ जगदीश गुप्ता निवासी केशवनगर सितारगंज, अकील अहमद निवासी इस्लामनगर खटीमा और दीपक रस्तोगी उर्फ लड्डू निवासी शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी किया गया माल और नकदी बरामद कर ली। मामले के सफल खुलासे पर एसएसपी ने पुलिस और एसओजी टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

सरगना पर हत्या के प्रयास समेत 18 मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना दीपक गुप्ता शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत समेत विभिन्न जिलों में चोरी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर और साजिश जैसी गंभीर धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरफ्तार अन्य दो आरोपितों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

रेकी के बाद बंद घर को बनाया निशाना

जांच में सामने आया कि दीपक गुप्ता ने पहले क्षेत्र की रेकी की और कई दिनों तक घर की गतिविधियों पर नजर रखी। घर बंद मिलने पर गिरोह ने रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में फिलहाल किसी स्थानीय व्यक्ति की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नगर

You missed

error: Content is protected !!