ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। सोमवार सुबह प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित हो रहे होमस्टे, गेस्टहाउस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

शहर के विभिन्न इलाकों—तल्लीताल, मल्लीताल बाजार, मॉलरोड और बूचड़खाना क्षेत्र—में एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान कई होमस्टे और गेस्टहाउसों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। कुछ संचालकों का चालान काटा गया, जबकि कई मामलों में रिकॉर्ड तलब कर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने पार्किंग, भवन मानकों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी मांगी, लेकिन कई होमस्टे में न तो पार्किंग व्यवस्था मिली और न ही शासन द्वारा तय नियमों का पालन दिखाई दिया।

प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल और होमस्टे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 1995 के बाद नैनीताल में व्यावसायिक निर्माण पर प्रतिबंध लागू है, इसके बावजूद शहर में बड़ी संख्या में होटल, होमस्टे और गेस्टहाउसों का निर्माण हुआ है।

पर्यटन सीजन के बीच प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर “चाबुक” के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 मई 2026

You missed

error: Content is protected !!