ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। पिछले वर्ष कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद अब उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय (PHQ) उत्तराखंड ने नैनीताल जिले के लिए दो कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स उपलब्ध कराई है, जिनमें SSB और CAPF के जवान शामिल हैं।

यह पैरामिलेट्री फोर्स पर्यटन सीजन और धार्मिक यात्राओं के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। जवान हल्द्वानी, नैनीताल और भीमताल समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों पर तैनात किए गए हैं। फोर्स संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) के रूप में त्वरित कार्रवाई की जिम्मेदारी भी निभाएगी।

प्रशासन के अनुसार कुमाऊं क्षेत्र में पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है और आदि कैलाश यात्रा भी शुरू हो गई है।

वहीं जून माह से कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रस्तावित है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

पुलिस और पैरामिलेट्री फोर्स संयुक्त रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं ताकि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़ें :  शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता को कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.