ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान साइबर सेल, डीसीआरबी, शिकायत प्रकोष्ठ, फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट, टेक्निकल सेल, सूचना सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, मोबाइल ऐप, सिटी कंट्रोल रूम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा सीसीटीवी यूनिट की कार्यप्रणाली और तकनीकी संसाधनों का गहन परीक्षण किया गया।

एसएसपी ने साइबर सेल और फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट को ऑनलाइन धोखाधड़ी मामलों में त्वरित कार्रवाई और रिकवरी रेट बढ़ाने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क नजर रखते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

शिकायत प्रकोष्ठ और मोबाइल ऐप की समीक्षा करते हुए आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा मोबाइल रिकवरी बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं सिटी कंट्रोल रूम और सीसीटीवी यूनिट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, 24×7 सतर्क ड्यूटी तथा पीए सिस्टम को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

टेक्निकल सेल और सूचना सेल में ऑनलाइन पोर्टलों और सॉफ्टवेयरों की अद्यतन स्थिति की जांच की गई। एसएसपी ने सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड को शत-प्रतिशत अपडेट रखने तथा लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहितैषी पुलिसिंग अपनाने, फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने और आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग कर स्मार्ट एवं पारदर्शी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 6 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.