नैनीताल।  टोल टैक्स देने के बजाय बदमाशों का तलवार से हमला करने का फोटो सामने आया है। गुंडे-बदमाश पर्यटकों ने चुंगी में टोल टैक्स देने से इनकार करने के साथ टोल कर्मियों पर तलवार से व लात-घूंसों से वार कर दिया।

नैनीताल में टोल पर आए दिन टोल पर तैनात कर्मचारियों के साथ पर्यटकों के झगडे आम होते जा रहे हैं।  जहाँ टोल को लेकर पर्यटकों और टोल पर तैनात कर्मचारियों में कभी लात घूसे तो कभी लाठी डंडे तक निकल आते हैं।

हमलावर पर्यटक कार लेकर भाग गए और  दूसरे छोर में जाकर पुलिस के हाथों पकड़े गए। तहरीर पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है।

नैनीताल में तल्लीताल की लेक ब्रिज चुंगी में रात लगभग सात बजे एक  कार पहुंची। नगर पालिका के नियमों के अनुसार चुंगी का ठेकेदार नैनीताल में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स लेता है

 हल्द्वानी की तरफ से आई एक कार में चार लोग आये। कार को चला रहा  युवक और एक अन्य युवक बाहर निकले और  तलवार निकालकर लहराते हुए कर्मियों पर वार कर दिया।

टोल पर तैनात कर्मचारियों ने उनको रोकने की कोशिश की। लेकिन तलवार से हमला कर बैरियर को साइड कर भाग खड़े हुए ।

 टोल कर्मियों ने पुलिस को सुचना दी। जहाँ पुलिस ने  कार सवारों को बारा पत्थर चुंगी में दबोच लिया गया। पकड़े गए युवकों में दो लोग कार छोड़कर फरार हो गए। हमलावर बाजपुर और हल्द्वानी के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों को लेकर तल्लीताल थाने ले आई ।जहां आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा लिखा जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.