ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भवाली। अल्मोड़ा से बरेली की ओर जा रही एक XUV 700 कार बुधवार शाम अल्मोड़ा हाईवे पर पाडली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:15 बजे कार संख्या यूपी 25 EM 2348 अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। वाहन में चालक एवं स्वामी मयंक पटेल पुत्र राम बाबू निवासी केशवपुर, बरेली के साथ सुरेन्द्र पटेल, कमल पटेल और रविन्द्र पटेल सवार थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल रविन्द्र पटेल (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नाथू लाल निवासी ग्रीन पार्क, पीलीभीत बाईपास रोड, बरेली को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। कोतवाल प्रकाश मेहरा ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  STF ने पकड़ा चिटफंड घोटाले का फरार मास्टरमाइंड , 8 साल से था फरार, 50 हजार का इनामी दबोचा
error: Content is protected !!