ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में तैनात बीआरओ के एक जवान की साथी फौजी द्वारा कृपाण से हमला किए जाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के श्याममढ़ी गांव निवासी चंद्रवीर चौधरी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) में ऑपरेटर इंजीनियरिंग मशीन (ओईएम) के पद पर तैनात थे। करीब एक माह पहले ही उनकी तैनाती धारचूला में हुई थी। इससे पहले वह अरुणाचल प्रदेश में सेवाएं दे रहे थे।

मृतक के छोटे भाई पवन कुमार, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं और फिरोजाबाद में तैनात हैं, ने बताया कि 11 मई की दोपहर तवाघाट-सोबला रोड निर्माण कार्य के दौरान चंद्रवीर की साथी जवान विजय सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विजय सिंह ने कृपाण से चंद्रवीर के पेट पर हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल जवान को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बुधवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि पिथौरागढ़ में समय पर बेहतर इलाज नहीं मिल पाया, जिसके चलते हालत लगातार बिगड़ती गई। वहीं पवन कुमार ने बताया कि पिथौरागढ़ के अधिकारियों से फोन पर हुई बातचीत में जानकारी दी गई कि आरोपी जवान विजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में नर्सिंग बेरोजगारों का उग्र प्रदर्शन: पानी की टंकी पर चढ़ीं युवती, खुद पर डाला पेट्रोल खबर:

You missed

error: Content is protected !!