ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

मुनस्यारी विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख कविता महर की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की पहली बैठक आयोजित

रिपोर्टर: गोविन्द राणा

पिथौरागढ़। मुनस्यारी विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख कविता महर की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा कर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करना रहा।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की धीमी गति और विभागीय लापरवाही को लेकर चिंता व्यक्त की।

ब्लॉक प्रमुख कविता महर ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने की बात भी कही।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुनस्यारी  जगत महर भी उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या रखी मुख्य विकास अधिकारी ने सभी की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। शिक्षा पेयजल सड़क की समस्याएं सदन में उठी।

इस बैठक में परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा उपजिलाधिकारी तहसीलदार विकास खण्ड अधिकारी आदि उपस्थित थे।

बैठक के अंत में विभिन्न विभागों द्वारा चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। बीडीसी की पहली बैठक को लेकर जनप्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने विकास से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें :  कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाई, शहीद परिवारों के लिए कई नई सुविधाएं

You missed

error: Content is protected !!