ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल-हल्द्वानी हाईवे पर सलड़ी बाजार के पास शुक्रवार को एक बोलेरो टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक समेत कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
भीमताल कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि बोलेरो वाहन अल्मोड़ा से सवारियां लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सलड़ी बाजार के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क पर ही पलट गई।
दुर्घटना में चालक ओमप्रकाश (42) निवासी भगवानपुर, हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं यात्री चित्रा आर्य (20), नीतू देवी (50), सम्राट कुमार (10), चालक की पत्नी लता देवी तथा उनके दो छोटे बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहनों से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान, औषधीय जड़ी-बूटियों पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

You missed

error: Content is protected !!