ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऊत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने नैनीताल पहुंचने के बाद आज माँ नयनादेवी मंदिर और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। उत्तराखण्ड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नैनीताल पहुंचने के बाद माँ नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नैनीताल आकर उन्हें अद्भुत शक्ति और सुकून की अनुभूति होती है।

राज्यपाल सुबह करीब 9:30 बजे माँ नयना देवी मंदिर पहुंचे, जहां माँ नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सुरेश मेलकानी, बसंत जोशी, मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पाण्डे, भुवन कांडपाल और नवीन चंद तिवारी ने उनका स्वागत किया। मंदिर में पूजा-अर्चना चंद्र शेखर तिवारी ने संपन्न कराई। ट्रस्ट की ओर से राज्यपाल को मंदिर का मोमेंटो और चुनरी भेंट की गई।

इसके बाद राज्यपाल सीधे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर प्रार्थना की और परिक्रमा कर पाठ में भी हिस्सा लिया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनंद सहित अन्य पदाधिकारियों ने राज्यपाल को तलवार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

दर्शन के बाद राज्यपाल बेहद कम काफिले के साथ लोक भवन के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नैनीताल के मंदिर और गुरुद्वारे में एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में एक नई दिशा और मार्ग पर आगे बढ़ रहा है तथा वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर देश निरंतर प्रगति कर रहा है।

राज्यपाल ने युवाओं और मीडिया की रचनात्मकता एवं गतिशीलता की सराहना करते हुए कहा कि विश्व शांति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है, क्योंकि भारत ने हमेशा दुनिया को शांति का संदेश दिया है।

ंउन्होंने विश्वास जताया कि संस्कारवान युवा पीढ़ी देश के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

यह भी पढ़ें :  तीन साल बाद पुनर्जीवित होगा भीमताल का सदियों पुराना जल स्रोत, ‘सारा’ योजना में शामिल
error: Content is protected !!