ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की समीक्षा बैठक, कुमाऊं की सभी शहरी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देशतीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचेनैनीताल मॉल रोड बनी ‘नो हॉन्किंग ज़ोन’, हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान; स्थानीय लोगों ने जताई सुरक्षा की चिंतानैनीताल के ग्रामीण इलाकों में विकास पर सवाल, सड़क-पानी-स्वास्थ्य को लेकर फूटा गुस्सा; 2027 चुनाव बहिष्कार तक की चेतावनीकैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खबर शेयर करे -

थार चालक ने अधिवक्ता की कार को मारी टक्कर,  विरोध करने पर थार में सवार तीन आरोपितों ने उन पर किया हमला

देहरादून।  मोथरोवाला क्षेत्र में रोडरेज का गंभीर मामला सामने आया है। एसजीआरआर अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार थार चालक ने अधिवक्ता की कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर थार में सवार युवकों ने मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद बाइक सवार युवकों ने अधिवक्ता का पीछा कर बंगाली कोठी चौक के पास उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अधिवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रविवार शाम वह अपने बड़े भाई रोहित शर्मा के साथ डोईवाला से दूधली मार्ग होते हुए बंगाली कोठी चौक स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोथरोवाला स्थित एसजीआरआर अस्पताल के निकट एक काली थार में सवार तीन युवक लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे थे।

आरोप है कि थार चालक ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी। विरोध करने पर थार सवार युवक गाड़ी से उतर आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़ित के अनुसार उन्होंने तुरंत 112 पर घटना की सूचना दी, लेकिन वहां से निकलने के कुछ देर बाद बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

युवकों के हाथ में पत्थर और चाकू थे। बंगाली कोठी चौक के पास सब्जी की ठेली के सामने आरोपितों ने उनकी कार रोक ली और पत्थरों से हमला कर आगे का शीशा तोड़ दिया।
घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी नवीन नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर थार और बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के जंगल में खूनी टेरिटोरियल फाइट: दो नर बाघों की भीषण भिड़ंत में दोनों की मौत, उत्तराखंड में पहली बार सामने आया ऐसा मामला

You missed

error: Content is protected !!