ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड की महिला नगर कमेटी हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

यह नियुक्तियां  दीपा पांडे, जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडापाल एवं महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर  की संस्तुति पर नगर अध्यक्ष कविता जीना द्वारा की गईं।

कार्यकारिणी में जिला संरक्षक समिति, सलाहकार समिति, अनुशासन समिति, लीगल समिति, सोशल मीडिया समिति सहित 30 सदस्यीय कमेटी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई।

नई कार्यकारिणी में नगर उपाध्यक्ष पद पर दीपा मिश्रा एवं सुनीता बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नगर संगठन मंत्री के रूप में गीता बिष्ट, सरोज बिष्ट और भुवनेश्वरी जोशी को नियुक्त किया गया। नगर सचिव पद पर हेमा रेकुनी और गीता थगुना को मनोनीत किया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
error: Content is protected !!