ब्रेकिंग न्यूज़
कैंचीधाम के पास शिप्रा नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत,मस्ती के दौरान नदी में उतरा था युवक, गहरे पानी में डूबने से गई जान; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजानैनीताल : 79 साल का इंतजार खत्म होने की उम्मीद: फगुनियाखेत सड़क प्रस्ताव वन विभाग से आगे बढ़ा, जल्द मिल सकती है NOCहल्द्वानी झपटमारी का 48 घंटे में खुलासा, SOG-मुखानी पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, बुजुर्ग महिला का सोने का कुंडल बरामदहल्द्वानी : दमुवाढूंगा में ड्रोन सर्वे शुरू, राजस्व अभिलेखीकरण प्रक्रिया को मिलेगी नई रफ्ताररामगढ़ में महिलाओं से छेड़खानी पड़ी भारी, बाहरी युवकों का मुंह काला कर बिच्छू घास लगाई, जमकर की पिटाई; वीडियो वायरल
खबर शेयर करे -

भीमताल।  धारी ब्लॉक स्थित बबियाड ग्राम सभा में पिछले एक सप्ताह से वायरल फीवर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। गांव के अधिकांश लोग बुखार और अन्य वायरल लक्षणों से पीड़ित हैं। संसाधनों की कमी और दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों के लिए हल्द्वानी जाकर उपचार कराना मुश्किल हो रहा था।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की परेशानी से अवगत होने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव खरकवाल से वार्ता कर स्थिति की गंभीरता बताई। इसके बाद एसीएमओ के निर्देश पर चिकित्सा प्रभारी धारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने बबियाड में मेडिकल कैंप लगाने के लिए स्वास्थ्य टीम भेजी।

मेडिकल टीम में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय जनौटी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति रावत, फार्मासिस्ट प्रेम पाल तथा आशा कार्यकर्ता शामिल रहे। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाइयां प्राप्त कीं। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे सभी वायरल फीवर से प्रभावित पाए गए।

पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर पलड़िया, वर्तमान प्रधान प्रकाश चंद्र आर्या और समाजसेवी महेश पटस्वाल ने भी कैंप को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूर्व प्रधान युगल किशोर पलड़िया ने कहा कि मेडिकल कैंप से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य टीम ने पूरी निष्ठा के साथ उपचार किया।

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर दोबारा भी मेडिकल टीम भेजी जाएगी और क्षेत्र की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि हर वायरल फीवर पीड़ित को समय पर उपचार मिल  सकें। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 28-29 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा; प्रशासन हाई अलर्ट पर

You missed

error: Content is protected !!