शिक्षा मंत्री से हुई जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक विफल।
आंदोलन जारी, हल्द्वानी के विधायक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र।
हल्द्वानी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का एक मई से चल रहा आंदोलन लगातार जारी है। देहरादून में शिक्षा मंत्री और संघ पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद शिक्षकों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।
संघ के जिला मंत्री डॉ. डी.एन. भट्ट ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में प्रदेशभर के शिक्षक शिक्षा निदेशालय में विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान को लेकर सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है।
इधर, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नैनीताल के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को ज्ञापन सौंपा। विधायक ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
साथ ही उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी पत्र भेजने की जानकारी दी।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष दयाकिशन आर्या, जिला मंत्री डॉ. डी.एन. भट्ट, मीडिया प्रभारी ठाकुर दत्त पाण्डेय, मतलूब हुसैन और प्रेम प्रकाश दानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

