ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिकों एवं आमजन द्वारा उनके कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की गई तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इसी क्रम में  विमला बिष्ट, पूर्ण कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सहित अन्य नागरिकों ने भी एसएसपी नैनीताल से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं केक भेंट कर जन्मदिवस की बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों द्वारा भी उन्हें फोन, संदेश एवं व्यक्तिगत रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: नैनीताल को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट मशीनें, कड़ी सुरक्षा में वेयरहाउस पहुंचीं

You missed

error: Content is protected !!