ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को अवैध कच्ची शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।

प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने वन चौकी के पास बैलपड़ाव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हरभजन सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी महादेवपुर, कोतवाली कालाढूंगी, उम्र 49 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 64/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : बैलपड़ाव विद्युत सब स्टेशन के संविदा कर्मी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने विभागीय कर्मचारियों पर हत्या का लगाया आरोप

You missed

error: Content is protected !!