ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं। मोटाहल्दू से रामपुर रोड की ओर जा रही एक कार अचानक सामने आए आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर समेत तीनों लोग बाल-बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद मोटाहल्दू-रामपुर रोड बाईपास मार्ग पर कार से प्रोफेसर एवं दो अन्य लोग यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा जानवर वाहन के सामने आ गया।

जानवर को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए झाड़ियों में जा घुसी।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बाद में ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त कार को झाड़ियों से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए बढ़ाया

You missed

error: Content is protected !!