ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

इसी क्रम में बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त और एसपी सिटी ने संयुक्त रूप से बनभूलपुरा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा न किए जाने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही की जाए। साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती और निगरानी बढ़ा दी गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बकरीद को लेकर पहले ही अमन कमेटी की बैठक आयोजित की जा चुकी है, जिसमें सभी पक्षों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति भ्रामक पोस्ट या माहौल खराब करने वाली गतिविधियों को अंजाम न दे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 51 किलो खीर का लगाया भोग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.