ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बकरीद त्योहार को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० ने संभाला मोर्चा, नैनीताल जनपद की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ग्राउंड जीरो पर उतरकर पुलिस बल को किया ब्रीफ, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बकरीद पर हाई अलर्ट: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी खुद उतरे मैदान में, नैनीताल जिले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हल्द्वानी/नैनीताल। बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर जिले के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसएसपी ने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। अफवाह फैलाने वालों और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को आम जनता और नमाजियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ आपसी विश्वास और भाईचारे का माहौल भी कायम रहे।

इसके अलावा मिश्रित और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और रूट मार्च बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में डॉ. जगदीश चंद्र, मनोज कुमार कत्याल समेत सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी फील्ड में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में व्यापारी वैभव अग्रवाल की अचानक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
error: Content is protected !!