ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

बागेश्वर जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटरमार्ग पर सुंदरपुर के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना डीसीआर अल्मोड़ा के माध्यम से एसडीआरएफ को मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या UK 02 CA 0073 सुंदरपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय चत्ते राजी पुत्र गंगा राम निवासी कैलाली, नेपाल तथा 22 वर्षीय उमेश पुत्र रमेश निवासी अजीतपुर, जनपद रामपुर के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ टीम ने विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें :  हरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपरा

You missed

error: Content is protected !!