ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  फारेस्ट रिसर्च सेंटर परिसर में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कूलर में करंट आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से हरीशताल निवासी संतोष आर्या पिछले 14 वर्षों से वन विभाग के फारेस्ट रिसर्च सेंटर में दैनिक वेतनभोगी वाचर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपने परिवार के साथ रिसर्च सेंटर के सरकारी आवास में रहते हैं।

बताया गया कि गुरुवार शाम उनका 14 वर्षीय बेटा राकेश आर्या खेलकर घर लौटा था। गर्मी लगने पर उसने कूलर चलाने की कोशिश की। इसी दौरान जैसे ही उसने कूलर को छुआ, वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक राकेश आर्या एचएन इंटर कॉलेज में कक्षा 10वीं का छात्र था। वह इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई में काफी होनहार बताया जा रहा था। परिवार की उम्मीदों का केंद्र रहे राकेश की अचानक मौत से माता-पिता और बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता संतोष आर्या ने भावुक होकर बताया कि एक अजीब संयोग ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी कैलेंडर के अनुसार ठीक 14 गते को राकेश का जन्म हुआ था और 14 गते को ही उसकी मौत भी हो गई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में बड़ा हादसा: ट्रैकिंग के दौरान 160 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने किया रेस्क्यू

You missed

error: Content is protected !!