ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  कोतवाली में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आगामी कैंची धाम मेले और पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है।

प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि जाम की स्थिति न बने। साथ ही शटल सेवा को भी सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

जिससे वाहनों का दबाव कम हो और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कैंची धाम मेले और पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा और जाम से राहत के लिए विशेष व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें :  हरेला: प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का लोकपर्व, हरियाली के संकल्प के साथ आज भी जीवंत है उत्तराखंड की परंपरा

You missed

error: Content is protected !!