ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं में शिक्षक की घिनौनी हरकत, छात्रा से दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने का आरोप

10वीं की छात्रा गर्भवती हुई तो खुला राज, आरोपी शिक्षक पहुंचा जेल

अस्पताल में खुली शिक्षक की करतूत, नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने पर मचा हड़कंप

पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई: छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में शिक्षक जेल भेजा गया

पिथौरागढ़। जिले के कनालीछीना विकासखंड स्थित एक हाईस्कूल में तैनात शिक्षक द्वारा 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा के गर्भवती होने पर आरोपी शिक्षक ने कथित रूप से उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। अस्पताल में जांच के दौरान मामला उजागर होने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, कनालीछीना क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक लंबे समय से छात्रा का यौन शोषण कर रहा था। जब छात्रा गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा दे दी। दवा खाने के बाद छात्रा को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कनालीछीना लेकर पहुंचे।

अस्पताल में हुई जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई और शिक्षक के कारनामे का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर थी।

उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ केएस रावत ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महिला का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

You missed

error: Content is protected !!