ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अल्मोड़ा। शादी की 18वीं सालगिरह खुशियों के बजाय एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। अल्मोड़ा के माल रोड स्थित आरसीएम मॉल क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय योग शिक्षिका लता साह ने सोमवार सुबह कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

गंभीर रूप से झुलसी लता को पति और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लता साह के पति मोहित साह, जो यूकेडी महानगर अध्यक्ष हैं, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अपने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल छोड़ने गए थे। घर से निकलते समय लता ने दोनों को छत से बाय कहा था और सालगिरह के अवसर पर केक व अन्य सामान लाने को भी कहा था।

कुछ देर बाद घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। किचन का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर लोगों ने देखा कि लता आग की लपटों में घिरी हुई हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने किचन की खिड़की और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और आग बुझाई।

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों के अनुसार लता करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी थीं।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर,भीमताल में करेंगे पौधारोपण
error: Content is protected !!