ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

समय पर मिला प्लेटलेट्स दान, मरीज को मिली नई उम्मीद

मानवता की मिसाल: जरूरतमंद मरीज के लिए आगे आए रक्तवीर

सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट की पहल से बची मरीज की जिंदगी

रुद्रपुर। सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट ब्लड हेल्पलाइन, रुद्रपुर द्वारा एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश की गई। KMC हॉस्पिटल, रुद्रपुर में भर्ती मोहन जी को अचानक O+ SDP प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर ट्रस्ट के सक्रिय सहयोगी राजन भैया ने तत्काल रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक पहुंचकर निःस्वार्थ भाव से SDP प्लेटलेट्स दान किए।

उनके इस सराहनीय योगदान से जरूरतमंद मरीज को समय पर जीवनरक्षक प्लेटलेट्स उपलब्ध हो सकीं और उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

इस मानवीय सेवा कार्य के लिए सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट परिवार ने राजन भैया, रुद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक की समर्पित टीम तथा ट्रस्ट के संस्थापक श्री रामवीर यादव, अंकित यादव एवं अलका अरोड़ा का हृदय से आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और प्रेरणा से ही ऐसे सेवा कार्य निरंतर संभव हो पा रहे हैं।

ट्रस्ट ने आमजन से भी रक्तदान एवं प्लेटलेट्स दान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि एक छोटा-सा प्रयास किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26 जुलाई 2026
error: Content is protected !!