ब्रेकिंग न्यूज़
भारी बारिश से भीमताल विधानसभा में भारी तबाही, कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मांगा आपदा राहत पैकेजहल्द्वानी: गन्ने के खेतों में छिपा तेंदुआ, बेरीपड़ाव क्षेत्र में दहशत; ड्रोन से सर्च के बाद भी नहीं आया पकड़ में, रातभर गश्त करेगी वन विभाग की टीम, वीडियो…सेंट जॉन्स स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्नों ने मोहा मनहल्द्वानी में यूजीसी के प्रस्तावित कानून के विरोध में स्वर्ण एकता मंच का प्रदर्शन, जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर फूंके प्रतीकात्मक पुतलेनैनीताल–ज्योलीकोट मार्ग पर भारी मलबा, पुलिस की तत्परता से समय रहते बहाल हुआ यातायात; बड़ा जाम टला

हनुमान धाम और रिसोर्ट क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल, स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हो रही परेशानी

रामनगर। छोई क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने अपने साथियों के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता संजय चौहान से मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्र की खराब सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द मरम्मत और डामरीकरण की मांग की गई।

अधिशासी अभियंता संजय चौहान ने बताया कि विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। सड़क सुधार के प्रस्ताव पर कार्य चल रहा है और शासन से मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बजट स्वीकृत होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि रामनगर के छोई क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध हनुमान धाम के साथ-साथ दर्जनों रिसोर्ट स्थित हैं, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों, पर्यटकों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि वह लंबे समय से रामनगर और आसपास की ग्रामीण एवं शहरी सड़कों की बदहाली को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उनके प्रयासों के बाद कई सड़कों पर मरम्मत और डामरीकरण का कार्य भी हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिम कॉर्बेट क्षेत्र और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों का बेहतर होना जरूरी है, ताकि स्थानीय जनता और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, अभय मेहरा समेत कई स्थानीय युवा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर,24 घंटे में चोरी का खुलासा: भवाली पुलिस ने 12 तोला सोना किया बरामद, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.