ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : लगातार बारिश से लबालब हुई नैनी झील, 88.5 फीट पहुंचा जलस्तर; खतरे को देखते हुए खोले गए दोनों गेट, लगातार छोड़ा जा रहा पानीनैनीताल में मानसून का कहर: कृष्णापुर में मकान की नींव खिसकी, कभी भी गिर सकता है घर; 53 सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तहल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामितभीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाश

भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी सड़क की मांग अब पूरी होने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से नदगल मोटर मार्ग निर्माण और टकूरा वन चौकी से जमराड़ी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

नदगल गांव में मोटर मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य सड़क तक सामान पहुंचाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार मरीजों को कंधों या घोड़ों के सहारे मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभागीय अधिकारियों से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शासन से नदगल मोटर मार्ग निर्माण के लिए 67.41 लाख रुपये स्वीकृत हुए।

इसके अलावा, ओखलकांडा ब्लॉक के टकूरा वन चौकी से जमराड़ी तक मोटर मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए उसके डामरीकरण के लिए 67.64 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को दोनों कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नदगल मोटर मार्ग निर्माण तथा टकूरा-जमराड़ी सड़क के डामरीकरण का कार्य जल्द धरातल पर दिखाई देगा।

इस दौरान मंत्री कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के कांडा, झूतिया, तल्ला रामगढ़ और बोहराकून समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में क्षतिग्रस्त सड़कों के डामरीकरण और नई सड़कों के निर्माण का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

सड़क निर्माण और डामरीकरण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें :  नीम करौली बाबा के पैतृक मकान पर कब्जे का आरोप, छह पोतियों ने DM से की शिकायत; ट्रस्ट ने दावे को बताया निराधार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.